बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, एक गंभीर
संवाद सहयोगी, गढ़वा: एनएच 343 गढ़वा रंका सड़क पर सदर थाना क्षेत्र के अन्नराज घाटी के समीप मोटरसाइकिल की अनियंत्रित गति के कारण हुई दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में रंका थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी अवधलाल चौधरी का पुत्र विकास चौधरी तथा उसी गांव के राम नारायण चौधरी का पुत्र श्रवण चौधरी शामिल हैं। घटना बुधवार की रात की है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल श्रवण चौधरी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। वहीं विकास चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। जानकारी के अनुसार रेहला स्थित रिश्तेदार के घर छठ का प्रसाद पहुंचाने के लिए उक्त दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान उक्त घटना घटित हो गई।
गढ़वा: एनएच 343 गढ़वा-रंका सड़क पर सदर थाना क्षेत्र के अन्नराज घाटी के समीप मोटरसाइकिल की अनियंत्रित गति के कारण हुई दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में रंका थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी अवधलाल चौधरी का पुत्र विकास चौधरी तथा उसी गांव के राम नारायण चौधरी का पुत्र श्रवण चौधरी शामिल हैं। घटना बुधवार की रात की है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल श्रवण चौधरी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। वहीं विकास चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। जानकारी के अनुसार रेहला स्थित रिश्तेदार के घर छठ का प्रसाद पहुंचाने के लिए दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान उक्त घटना घटित हुई।