Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर 38.37 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित

- सरकार विकास को गति देने के लिए गंभीर : सांसद - बिजली व सड़क की समस्या दूर करने के लिए प्रयासरत : डीसी फोटो- जीएआरपी- 2- स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन सांसद, डीसी व अन्य, 3- कार्यक्रम में उपस्थित लोग, 4- स्टाल का निरीक्षण करते अतिथि, 5- लाभुक को चेक देते सांसद व अन्य संवाद सहयोगी, गढ़वा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर गुरूवार को गो¨वद उच्च विद्यालय के मैदान में विकास मेला का आयोजन किया गया। विकास मेला का उदघाटन सांसद विष्णुदयाल राम, उपायुक्त हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विकास मेले के दौरान विभिन्न विभागों के 3

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:01 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:01 PM (IST)
स्थापना दिवस पर 38.37 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित
स्थापना दिवस पर 38.37 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित

गढ़वा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर गुरूवार को गो¨वद उच्च विद्यालय के मैदान में विकास मेले का आयोजन किया गया। विकास मेले का उद्घाटन सांसद विष्णुदयाल राम, उपायुक्त हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विकास मेले के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लाभुकों के बीच 38.37 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति वितरित की गई। परिसंपत्ति का वितरण सांसद व पदाधिकारियों ने किया। विकास मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। विभागों ने अपने कार्यो का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास को नई गति मिली है। हर समस्या एवं जनहित से जुड़े मुददों का समाधान किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर आम लोगों तक पहुंच रही है। राज्य में नक्सल अभियान समाप्ति पर है। जनता में सुरक्षा का माहौल बना है। उपायुक्त हर्ष मंगला ने कहा कि गढ़वा में पदस्थापना के बाद क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहा हूं। बिजली, सड़क आदि समस्याओं से सरकार को अवगत कराया गया है। जल्द ही समाधान निकलेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य विभागों द्वारा जनहित में कार्य किए जा रहे हैं। विगत वर्ष की फसल बीमा की राशि का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम को एसपी शिवानी तिवारी, डीडीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीआरडीए निदेशक, एसडीओ गढ़वा, एसडीओ नगर उंटारी, जिप अध्यक्ष विकास कुमार, जिप उपाध्यक्ष रेखा देवी, नप अध्यक्ष ¨पकी केशरी, अलखनाथ पांडेय, मुकेश निरंजन सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सिया जानकी ने किया। - नप अध्यक्ष को कुर्सी के लिए करना पड़ा इंतजार

कार्यक्रम के दौरान गढ़वा नप अध्यक्ष ¨पकी केशरी भी वहां पहुंची। मगर कुर्सी खाली नहीं रहने के कारण उन्हें कुछ देर तक खड़ा रहना पड़ा। बाद में कुर्सी की व्यवस्था हुई। जिसके बाद वह वहां बैठ सकी। इस संबंध में अध्यक्ष ¨पकी केशरी ने कहा कि कार्यक्रम में मंच पर गढ़वा नगर परिषद के नेम प्लेट के सामने कुर्सी लगाई गई थी। मगर वहां अन्य लोग बैठ गए थे। प्रशासन के लोग को व्यवस्था देखनी चाहिए थी तथा प्रोटोकोल का ख्याल रखना चाहिए था। - लगाए गए 27 स्टॉल

विभिन्न विभागों द्वारा कुल 27 स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, एसबीएम, दाल भात केंद्र, भूमि संरक्षण्र, मत्सय विभाग, डीआरडीए, यूआईडी, जिला निर्वाचन शाखा, नाबार्ड, कल्याण, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, श्रम नियोजन विभाग, जनसंपर्क विभाग आदि का स्टाल लगाया गया था। स्टॉल के माध्यम से विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों को दर्शाया गया था। जबकि लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.