सड़क दुर्घटना में घायल जवान की मौत
कांडी: थाना क्षेत्र के े राणाडीह गांव निवासी एसएसबी का जवान पवन कुमार पाण्डेय उम्र 25 बर्ष का दाह संस्कार कोयल नदी के तट पर रविवार को किया गया। इस दौरान कांडी पुलिस भी मौजूद थी। विदित हो कि असम में पोस्टेड पवन पाण्डेय का कुछ दिन पूर्व पलामु के विश्रामपुर के समीप मोटरसाइकिल से एक्सिडेंट हो गया था जिसमें उन्हें भयंकर चोट लगी थी। उनका इलाज वेदांता रांची में किया जा रहा था , शनिवार को उनकी मृत्यु हो गयी। रविवार को शव रांची से पैतृक निवास राणाडीह आया। मुखाग्नि छोटे भाई श्रीकांत पाण्डेय ने दी , वह भी आईटीबीपी का जवान है। मृतक अपने पीछे पत्नी , दो लड़की जिसमें एक लड़की मात्र 1 माह का है , छोड़ गया है। दाह संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। इस घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है।
कांडी: थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव निवासी एसएसबी के जवान पवन कुमार पांडेय 25 वर्ष का दाह संस्कार कोयल नदी के तट पर रविवार को किया गया। इस दौरान कांडी पुलिस भी मौजूद थी। विदित हो कि असम में पोस्टेड पवन पांडेय का कुछ दिन पूर्व पलामू जिले के विश्रामपुर के समीप मोटरसाइकिल से एक्सिडेंट हो गया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें लगी थी। उनका इलाज मेदांता रांची में किया जा रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। रविवार को शव रांची से पैतृक निवास राणाडीह आया। मुखाग्नि छोटे भाई श्रीकांत पांडेय ने दी। श्रीकांत भी आईटीबीपी का जवान हैं। दाह संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।