Move to Jagran APP

16 से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे मनरेगाकर्मी

संवाद सहयोगी, गढ़वा: झारखंड राज्य महात्मा गांधी नरेगा संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को शहीद पीतांबर पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने की। बैठक में मौजूद मनरेगाकर्मियों ने कहा कि एक अक्टूबर को उनका संगठन चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है। इसके बावजूद उनकी पांच सूत्री मांगों पर राज्य सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे लोग शाम में मशाल जुलूस निकालेंगे। इसके पश्चात 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर जिला सचिव उदय प्रसाद, मुकेश कुमार दूबे, कमलेश राम, रोहित शुक्ला, वीरेंद्र यादव, प्रेम कुमार, रघुवर राम समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 05:01 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 05:01 PM (IST)
16 से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे मनरेगाकर्मी
16 से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे मनरेगाकर्मी

गढ़वा: झारखंड राज्य महात्मा गांधी मरेगा संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को शहीद पीतांबर पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने की। बैठक में मौजूद मनरेगाकर्मियों ने कहा कि एक अक्टूबर से उनका संगठन चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है। इसके बावजूद उनकी पांच सूत्री मांगों पर राज्य सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे लोग शाम में मशाल जुलूस निकालेंगे। इसके पश्चात 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर जिला सचिव उदय प्रसाद, मुकेश कुमार दूबे, कमलेश राम, रोहित शुक्ला, वीरेंद्र यादव, प्रेम कुमार, रघुवर राम समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.