Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने नोटबंदी के विरोध में फूंका पीएम का पुतला

- नोटबंदी के माध्यम से दिया घाटाले को अंजाम : अर¨वद फोटो- जीएआरपी- 21- प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी नेता संवाद सहयोगी, गढ़वा : कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को नोटबंदी के विरोध में शहर के रंका मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके पूर्व कांग्रेसी नेता नोटबंदी के विरोध में जुलूस की शक्ल में निकले तथा नोटबंदी का विरोध जताया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर¨वद तूफानी ने कहा कि नोटबंदी से भाजपा सरकार ने घोटाले को अंजाम दिया है। यह देश के इतिहास का काला अध्याय है। देशवासी कभी भी नोटबंदी के इस महाघोटाले को नहीं भूल सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:51 PM (IST)
कांग्रेसियों ने नोटबंदी के विरोध में फूंका पीएम का पुतला
कांग्रेसियों ने नोटबंदी के विरोध में फूंका पीएम का पुतला

गढ़वा : कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को नोटबंदी की वर्षगांठ के विरोध में शहर के रंका मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके पूर्व कांग्रेसी नेता नोटबंदी के विरोध में जुलूस की शक्ल में निकले तथा नोटबंदी का विरोध जताया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर¨वद तूफानी ने कहा कि नोटबंदी से भाजपा सरकार ने घोटाले को अंजाम दिया है। यह देश के इतिहास का काला अध्याय है। देशवासी कभी भी नोटबंदी के इस महाघोटाले को नहीं भूल सकते हैं। 8 नवंबर 2016 को तुलगकी फरमान जारी करते हुए 500 व 1000 का नोट बंद कर दिया गया था। नये नोट जारी करने में 7065 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जिसके माध्यम से जनता की गाढ़ी कमाई को पानी में फेंक दिया गया। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक विपक्ष होने के नाते नोटबंदी एवं जनता को हुई परेशानियों का लगातार विरोध करता रहेगा। साथ ही भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता रहेगा। पुतला दहन में विधान सभा प्रभारी राजेश चौबे, सत्यनारायण यादव, प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे, अजय कुमार ¨सह, ओबैदुल्लाह हक अंसारी, अजीज अंसारी, रामवृक्ष यादव, उदय नारायण तिवारी, विजय राम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.