स्कूली बच्चों ने चलाया सफाई अभियान
ुस्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:14 PM (IST)
चिनियां: जीएम हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा दीपावली के अवसर पर सफाई अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान जी एम हाईस्कूल से देवी धाम, थाना चौक, बस स्टैंड, महावीर मंदिर, वनांचल ग्रामीण बैंक, चपकली मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। प्रधानाध्यापक यासिन मलिक ने लोगों से सफाई के प्रति सजग रहने की अपील की। साथ ही अपने आसपास के स्थानों पर हमेशा सफाई रखने पर बल दिया। इस मौकै पर शिक्षिका सरिता सोरेन, शांता ¨मज, सविता कुमारी, काजल प्रवीन, प्रतिमा कुमारी, दिव्या रानी, अभिषेक यादव, संतोष बारी, कृष्ण यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें