खौलता पानी पड़ने से झुलसे तीन बच्चे
संवाद सहयोगी, गढ़वा: रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव में बुधवार की देर शाम गरम मांड़ से झुलस कर तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों में रामबलि भुइयां का 10 वर्षीय पुत्र नागेंद्र भुइयां, उसका भानजा टाटीदीरी निवासी संतोष भुइयां का आठ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार तथा चार वर्षीया नतीनी रानी कुमारी शामिल हैं। उन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में रातबलि भुइयां ने बताया कि खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे पर तसला में पानी गरम किया जा रहा था। वहीं उक्त बच्चे मोबाइल पर कार्टून देख रहे थे। तभी घर की ही एक महिला तसला में चावल डालने लगी तो असंतुलित होकर तसला गिर गया। उसमें खौलता पानी बच्चों के शरीर पर पड़ गया। इससे तीनों बच्चे गंभीर रुप से झुलस गए हैं।
गढ़वा: रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव में बुधवार की देर शाम गरम मांड़ से झुलस कर तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों में रामबलि भुइयां का 10 वर्षीय पुत्र नागेंद्र भुइयां, उसका भाजा टाटीदीरी निवासी संतोष भुइयां का आठ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार तथा चार वर्षीया नतीनी रानी कुमारी शामिल हैं। उन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में रातबलि भुइयां ने बताया कि खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे पर तसला में पानी गरम किया जा रहा था। वहीं पर बच्चे मोबाइल पर कार्टून देख रहे थे। तभी घर की ही एक महिला तसला में चावल डालने लगी तो असंतुलित होकर तसला गिर गया। उसमें खौलता पानी बच्चों के शरीर पर पड़ गया। इससे तीनों बच्चे गंभीर रुप से झुलस गए हैं।