वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आय बढ़ाएं किसान : डीसी
- रांची में आयोजित एग्रीकल्चर ग्लोबल मीट को ले जिला स्तरीय परिचर्चा आयोजित फोटो- जीएआरपी-
गढ़वा : वन विभाग के सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय कृषि परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त हर्ष मंगला ने दीप जलाकर किया। त परिचर्चा का आयोजन आगामी 29-30 नवंबर को रांची के खेल गांव में आयोजित ग्लोबल कृषि समिट को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसान किसी भी मामले में कम नहीं है। किसान वैज्ञानिक तकनीक व आधुनिक तरीके से खेती कर ऊपज व आय बढ़ाएं। सरकार हरसंभव मदद करेगी। रांची में आयोजित ग्लोबल समिट में किसान अपने जिले में होने वाले फसल के बारे में लोगों को अवगत कराएं। जिला कृषि पदाधिकारी लक्ष्मण उरांव ने कहा कि ग्लोबल समिट में शामिल होने वाले उद्यमी कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जिलों में प्रोसे¨सग प्लांट लगाएंगे। जिसके लिए उन्हें प्रेरित करना है तथा जिले में होने वाले उत्पादों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम को डीडीएम नाबार्ड, जिला पशुलपान पदाधिकारी एके अरूण, गव्य पदाधिकारी शम्मी कपूर, डा. अशोक कुमार, योगेंद्र ¨सह, डा. सुधीर कुमार झा आदि ने संबोधित किया। जबकि मौके पर बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि विभाग से जुड़े लोग उपस्थित थे।