भाजपा सरकार में योजनाएं उतरी धरातल पर
गरीबों के कल्याणार्थ कई योजनाएं धरातल पर उतर रही गरीबों के कल्याणार्थ कई योजनाएं धरातल पर उतर रही गरीबों के कल्याणार्थ कई योजनाएं धरातल पर उतर रही
कांडी: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मंगलवार को कांडी प्रखंड के लमारी कला, चटनियां, घटहुआं, पतरिया, पतीला व कांडी पंचायत में गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। भाजपा नेता डा. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार ¨सह, लमारी कला पंचायत की बीडीसी कमला देवी, मझिआंव प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी, मझिआंव प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र दुबे आदि ने संयुक्त रूप से गोल्डन कार्ड का वितरण किया। डा. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत सभी गरीब कार्डधारी परिवारों को हेल्थ कार्ड दिया जा रहा है। जिससे 1350 बीमारियों का मुफ्त इलाज हो सकेगा। झारखंड के 350 अस्पतालों को टैग किया गया है। जहां मरीजों का मुफ्त ईलाज हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केन्द्र में आई है तब से लागातार गरीबों के कल्याणार्थ कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है। बीरेंद्र दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य कार्ड को लेकर किसी भी तरह की शिकायत अथवा जानकारी टोल फ्री नंबर 14555 पर डायल कर ली जा सकती है। कहा कि बचे हुए सभी कार्ड धारियों को स्वास्थ्य सहिया द्वारा घर-घर जाकर कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए किसी भी लाभुकों को कोई शुल्क नहीं देना है। यह कार्ड सरकार द्वारा निशुल्क दी जा रही है। मौके पर राजदेव प्रसाद चंद्रवंशी, लव कुमार, जितेन्द्र राम, दिनेश कुमार पासवान, सीता राम व सुरेश राम को कार्ड देकर शुरुआत की गई। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के संजय कमलापुरी, एमपीडब्लयु अर्जुन राणा, भाजपा के लमारी पंचायत अध्यक्ष रवीन्द्र चंद्रवंशी, चटनियां अध्यक्ष मोतीलाल यादव, सहिया मंजू देवी, पंचायत स्वयं सेवक सुनंद कुमार, ओमप्रकाश प्रजापति, मुरारी पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।