Move to Jagran APP

दिसंबर में हो सकता है पंचायत उप चुनाव

- 1 मुखिया एवं 15 वार्ड सदस्य का पद है रिक्त संवाद सहयोगी, गढ़वा : जिले में जल्द त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। नवंबर व दिसंबर 201

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 05:46 PM (IST)
दिसंबर में हो सकता है पंचायत उप चुनाव
दिसंबर में हो सकता है पंचायत उप चुनाव

गढ़वा : जिले में जल्द त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। नवंबर व दिसंबर 2018 के बीच पंचायतों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए चुनाव कराया जाएगा। मंगलवार को मतदाता सूची में सुधार को ले दावा व आपत्ति की अंतिम तिथि थी। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किए जाने के बाद चुनाव से संबंधित तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी दिनेश सुरीन ने बताया कि मुखिया के लिए संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया जाएगा। जबकि वार्ड सदस्य के लिए संबंधित प्रखंड के बीडीओ निर्वाची पदाधिकारी होंगे। जबकि उप निर्वाची पदाधिकारी पंचायत सेवक, जेई आदि को बनाया जाएगा। वर्तमान में आरओ व एआरओ की नियुक्ति के लिए सूची तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आरओ व एआरओ के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। - मेराल पूर्वी मुखिया का पद है रिक्त

loksabha election banner

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को ले 1 मुखिया व 15 वार्ड सदस्य का चुनाव कराया जाएगा। जिसमें मेराल पूर्वी मुखिया, खरौंधी प्रखंड के सुंडी पंचायत का वार्ड 10, केतार प्रखंड के पाचाडुमर पंचायत के वार्ड 3, मुकुंदपुर पंचायत के वार्ड 7, कांडी प्रखंड के खुटहेरिया पंचायत के वार्ड 9, घटहुआ कला पंचायत के वार्ड 5, सरकोनी पंचायत के वार्ड 5, मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत के वार्ड 2, विशुनपुरा प्रखंड के अमहरखास पंचायत के वार्ड 10, चिनियां प्रखंड के बरवाडीह पंचायत के वार्ड 8, बिलैतीखेर पंचायत के वार्ड 7, मेराल प्रखंड के चामा पंचायत के वार्ड 14, करकोमा पंचायत के वार्ड 8, गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह पंचायत के वार्ड 3, रमकंडा प्रखंड के बलीगढ़ पंचायत के वार्ड 4, बिराजपुर पंचायत के वार्ड 10 के लिए चुनाव होना है। उक्त पद पंचायत मुखिया व वार्ड सदस्य द्वारा इस्तीफा देने, मुत्यु होने आदि कारणों से रिक्त हुए हैं। - आरक्षण रोस्टर जारी

मेराल पूर्वी मुखिया का पद अनारिक्षत महिला के लिए है। जबकि सुंडी वार्ड 10 अनारिक्षत अन्य, पांचाडुमर वार्ड 3 अनुसूचित जाति अन्य, मुकुंदपुर वार्ड 7 अनारक्षित महिला, सरकोनी वार्ड 5 अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, घटहुआ कला वार्ड 5 अनुसूचित जाति अन्य, खुटहेरिया वार्ड 9 अनारक्षित महिला, खरसोता वार्ड 2 अनुसूचित जाति अन्य, अमहरखास वार्ड 10 अनारक्षित अनय, बिलैतीखेर वार्ड 7 अनुसूचित जनजाति अन्य, बरवाडीह वार्ड 8 अनुसूचित जनजाति महिला, करकामेा वार्ड 8 अनुसूचित जाति महिला, चामा वार्ड 14 अनुसूचित जनजाति महिला, कोरवाडीह वार्ड 3 अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, बलगढ़ वार्ड 4 अनुसूचित जनजाति अन्य, बिराजपुर वार्ड 10 अनारक्षित अन्य के लिए सुरक्षित किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.