Move to Jagran APP

डंडई में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर

संवाद सूत्र, डंडई: प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा एवं उल्लास का माहौल है। मां दुर्गा की प्रतिमा रखने के लिए कई जगह भव्य पंडाल का भी निर्माण किया गया है। पंडालों को देश के चर्चित मंदिरों के प्रारुप बनाया गया है। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा व पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा के दौरान हो रहे मंत्रोच्चार गुंजायमान हो रहे हैं। वहीं मां देवी की भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है। बुधवार को शारदीय नवरात्र की महा अष्टमी तिथि को मां दुर्गा की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में कुछ अलग ही उत्साह देखा गया। विभिन्न पूजा पंडालों में संधिपूजा व दीपदान किए गए। दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात में रामलीला, नाटक आदि का मंचन किया जा रहा है। वहीं कई स्थानों में धार्मिक सीरियल दिखाए जा रहे हैं। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 05:20 PM (IST)
डंडई में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर
डंडई में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर

डंडई: प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा एवं उल्लास का माहौल है। मां दुर्गा की प्रतिमा रखने के लिए कई जगह भव्य पंडाल का भी निर्माण किया गया है। पंडालों को देश के चर्चित मंदिरों के प्रारुप बनाया गया है। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा व पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा के दौरान हो रहे मंत्रोच्चार गुंजायमान हो रहे हैं। वहीं मां देवी की भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है। बुधवार को शारदीय नवरात्र की महा अष्टमी तिथि को मां दुर्गा की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में कुछ अलग ही उत्साह देखा गया। विभिन्न पूजा पंडालों में संधिपूजा व दीपदान हुआ। दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात में रामलीला, नाटक आदि का मंचन किया जा रहा है। वहीं कई स्थानों में धार्मिक सीरियल दिखाए जा रहे हैं। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.