Move to Jagran APP

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: केशरी

भाजपा की सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित भाजपा की सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित भाजपा की सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 05:57 PM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: केशरी
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: केशरी

डंडई: प्रखंड मुख्यालय स्थित ¨सचाई भवन परिसर में बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा के तत्वाधान में न्याय यात्रा के तहत चोर मचाये शोर, पोल खोल हल्ला बोल, कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि जनता को झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा की सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। झारखंड विकास मोर्चा के 6 विधायकों को पैसे से खरीद कर झारखंड में भाजपा की सरकार चल रही है। इन भगोड़े विधायकों की सदस्यता रद होनी चाहिए।

loksabha election banner

समाजसेवी विजय कुमार केशरी ने कहा कि झारखंड में पूंजीपतियों की सरकार से गरीब व पिछड़ों का भला नहीं होने वाला है। राज्य में भ्रष्टाचार महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। झारखंड के भाजपानीत सरकार जनता को झूठा वादा कर सत्ता में आने का काम किया है। क्षेत्र में विकास के नाम पर डोभा, शौचालय सहित आदि योजनाओं का निर्माण कराकर सरकारी पैसे की बंदरबांट की जा रही है। झाविमो जिला अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा गरीब, दलित, पिछड़ों की पार्टी है। हर समय गरीबों की आवाज को उठाने की काम करती है। सभा के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ¨सह को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामाशीष गुप्ता, कृष्णदत्त मेहता, प्यारी ¨सह, राजकुमार गुप्ता, राजेश कुमार मेहता, दीनानाथ पांडेय, विजय कुमार मेहता, विद्या शंकर साह, गौरी देवी, मोहनलाल चंद्रवंशी, विश्वनाथ भंडारी, कमला ¨सह, सुनील चंद्रवंशी, भागीरथी चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.