Move to Jagran APP

जनता दरबार से अनुपस्थित पदाधिकारियों को शो-कॉज

नगर उंटारी प्रखण्ड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार अरुण ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन हो सके इसे ध्यान में रखकर लगातार प्रखण्ड कार्यालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार मे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उपस्थित नहीं होना उनकी लापरवाही को दर्शाता है। बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों एवं अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। अगर स्पष्टीकरण संतोष जनक नही होगा तो कार्रवाई के लिए उपायुक्त को लिखा जायेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी समस्याओं को लिखित रूप में देने को कहा।जनता दरबार मे कुल 3

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 04:14 PM (IST)
जनता दरबार से अनुपस्थित पदाधिकारियों को शो-कॉज
जनता दरबार से अनुपस्थित पदाधिकारियों को शो-कॉज

नगर उंटारी: प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण की मांगी गयी है। इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार अरुण ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन हो सके। इसे ध्यान में रखकर लगातार प्रखंड कार्यालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उपस्थित नहीं होना उनकी लापरवाही को दर्शाता है। बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों एवं अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होगा तो कार्रवाई के लिए उपायुक्त को लिखा जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी समस्याओं को लिखित रूप में देने को कहा। जनता दरबार मे कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर प्रमुख रविन्द्र, पासवान सीओ अरुणिमा एक्का, बीसीओ गजऩफर अली खान, एमओ अनिल गुप्ता, बीपीओ रविशंकर ¨सह, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सोशलिष्ट राम,भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी रामा शंकर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय मनरेगा लेखा पाल सुनील तिवारी,जनसेवक उमेश कुमार,रविन्द्र कुमार,प्रवीण चंचल,कुमारी ममता लता,मुखिया मुस्ताक अहमद शेख, रोजगार सेवक गुलाब पासवान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.