Move to Jagran APP

सीढ़ी से गिरी महिला, मौत

संवाद सहयोगी, गढ़वा: डंडा थाना क्षेत्र के छपरदागा गांव में सीढ़ी से गिर कर जाकिर अंसारी की पत्नी जुबैदा बीवी 40 वर्ष की मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम की है। मृतका के परिजनों के अनुसार जुबैदा बीवी अपने मकान की कच्ची दीवार की पुताई कर रही थी। वह बांस की सीढ़ी पर चढ़ी थी। इस बीच सीढ़ी का डंडा अचानक टूटने से जुबैदा बीवी सीढ़ी से नीचे गिर पड़ी। इस घटना के बाद उसे गांव में ही एक चिकित्सक से इलाज कराया गया। उसकी स्थिति में सुधार नहीं होता देख उसे मेदिनीनगर में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके पश्चात परिजन उसके शव को लेकर घर लौट आए। महिला की मौत की सूचना डंडा थाना की पुलिस को मिली तो उसने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही उसके शव को कब्जे में लेते हुए सोमवार को सदर अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 04:53 PM (IST)
सीढ़ी से गिरी महिला, मौत
सीढ़ी से गिरी महिला, मौत

गढ़वा: डंडा थाना क्षेत्र के छपरदागा गांव में सीढ़ी से गिर कर जाकिर अंसारी की पत्नी जुबैदा बीबी 40 वर्ष की मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम की है। मृतका के परिजनों के अनुसार जुबैदा अपने मकान की कच्ची दीवार की पोताई कर रही थी। वह बांस की सीढ़ी पर चढ़ी थी। इस बीच सीढ़ी का डंडा अचानक टूटने से जुबैदा नीचे गिर गई। इस घटना के बाद उसे गांव में ही एक चिकित्सक से इलाज कराया गया। उसकी स्थिति में सुधार नहीं होता देख उसे मेदिनीनगर में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके पश्चात परिजन उसके शव को लेकर घर लौट आए। महिला की मौत की सूचना डंडा थाना की पुलिस को मिली तो उसने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही उसके शव को कब्जे में लेते हुए सोमवार को सदर अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम कराया। सीढ़ी

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.