पत्नी से झगड़ा कर पति ने ट्रेन से कटकर दी जान
रेल से कट युवक ने की आत्महत्या: नगर उंटारी:- शहर के सरेह टोला वार्ड संख्या 12 के निवासी 3
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 04:50 PM (IST)
नगर उंटारी: सरेह टोला निवासी 38 वर्षीय विकास चंद्रवंशी ने सोमवार को अहले सुबह रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। विकास का शव सोमवार को गढ़वा रोड-चोपन रेल खंड पर दोनों पटरी के बीच नगर उंटारी रेलवे स्टेशन से पश्चिम अहिपुरवा गांव में मिला। बताया जाता है कि रविवार की रात किसी बात को लेकर विकास का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद विकास रात में ही घर से निकल गया। सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत विक्षत शव पाया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके से शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें