तेज बारिश से घर ध्वस्त, बेघर हुआ परिवार
-जल जमाव से परेशान हैं लोग फोटो - ध्वस्त मकान विशुनपुरा: प्रखंड के अमहर गांव निवासी कन्हाई पासवान का मकान रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिस में धराशायी हो गया। इससे उसके समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण कन्हाई पासवान का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है। बताते चलें कि विगत चार दिनों से हो रही बारिस से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। समुचित जल निकास की व्यवस्था नहीं होने के कारण विशुनपुरा में कई जगह जल जमाव हो गया है। विशुनपुरा के अपर बाजार में रमना विशुनपुरा मार्ग पर जल जमाव हो गया है। ा इस ओर से वाहनों के गुजरने पर सड़क किनारे अवस्थित दुकानों तक गंदे पानी का छींटा पड़ जाता है। यहां के लोगो का कहना है कि इस सड़क से होकर सांसद, विधायक व प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं ¨कतु इस समस्या की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विशुनपुरा: थाना क्षेत्र के अमहर गांव निवासी कन्हाई पासवान का मकान रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में धराशायी हो गया। घर गिरने से परिवार के समक्ष सर छुपाने का संकट पैदा हो गया है। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण कन्हाई पासवान का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है। बताते चलें कि विगत चार दिनों से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। समुचित जल निकास की व्यवस्था नहीं होने के कारण विशुनपुरा में कई जगह जल जमाव हो गया है। विशुनपुरा के अपर बाजार में रमना- विशुनपुरा मार्ग पर जल जमाव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ा इस ओर से वाहनों के गुजरने पर सड़क किनारे अवस्थित दुकानों तक गंदे पानी का छींटा पड़ जाता है। यहां के लोगो का कहना है कि इस सड़क से होकर सांसद, विधायक व प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं ¨कतु इस समस्या की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।