सर्पदंश से महिला की मौत
रंका: थाना क्षेत्र के ¨सजो गांव निवासी दिवाली यादव की पत्नी फागुनी देवी (35) वर्ष की मौत बुधवार की श
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 04:39 PM (IST)
रंका: थाना क्षेत्र के ¨सजो गांव निवासी दिवाली यादव की पत्नी फागुनी देवी (35) वर्ष की मौत बुधवार की शाम सर्पदंश से हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका बुधवार की शाम अपने गौशाला में गाय बांधने जा रही थी। इस क्रम में मकई का खेत पार करने के दौरान घास में छिपे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। वह दौड़ कर किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत उसका झाड़ फूंक कराया। इसके बाद स्थिति नहीं सुधरने पर उस इलाज के लिए लेकर तुंबागाड़ा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें