Move to Jagran APP

नगर उंटारी में गायत्री जयंती व गंगा दशहरा मना

नगर उंटारी : गायत्री शक्तिपीठ जंगीपुर में शुक्रवार को गायत्री जयंती व गंगा दशहरा समारोह पूर्व

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 05:07 PM (IST)
नगर उंटारी में गायत्री जयंती व गंगा दशहरा मना
नगर उंटारी में गायत्री जयंती व गंगा दशहरा मना

नगर उंटारी :

loksabha election banner

गायत्री शक्तिपीठ जंगीपुर में शुक्रवार को गायत्री जयंती व गंगा दशहरा समारोह पूर्वक मनाया गया। इस पावन अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से विश्व कल्याण के निमित्त गायत्री शक्तिपीठ में विशेष हवन पूजन के साथ-साथ प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा की स्थापना की गई। हवन पूजन व स्थापना का कार्य उपजोन समन्वयक अमित श्रीवास्तव व प्रज्ञा श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विशेष हवन पूजन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी उपस्थित थीं। गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के उत्थान का संकल्प लिया। उपजोन समन्वयक अमित व प्रज्ञा ने गायत्री परिवार के परिजनों से जीवन से बुराई का त्याग कर अच्छाई ग्रहण करने का अनुरोध किया। हवन- पूजन, स्थापना व आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व गुरूवार को विश्व कल्याण के लिए 12 घंटे का अखंड जाप किया गया। मौके पर अजीत चौबे, लल्सू राम, अनिल लाल अग्रवाल,

जोखू प्रसाद, राम प्रसाद, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, भगवान दास, शंभू जायसवाल,

नंदन कुमार, सुरेश मिस्त्री, अमर जायसवाल, विकास कुमार, राजेश जायसवाल, रवि कुमार, अनिता देवी, पूजा कुमारी, सुभाष प्रसाद यादव, मीना देवी, शीला देवी, विजयकांत राउत, लालो देवी, सबिता देवी, नवीन कुमार, विद्या भूषण, सतीश कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.