Move to Jagran APP

किसान अपनी आय बढ़ाकर बन सकते हैं समृद्ध

जाटी : कृषि चौपाल कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि चौपाल लगाई गई। चौपाल

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 05:14 PM (IST)
किसान अपनी आय बढ़ाकर बन सकते हैं समृद्ध
किसान अपनी आय बढ़ाकर बन सकते हैं समृद्ध

जाटी : कृषि चौपाल कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि चौपाल लगाई गई। चौपाल में किसानों का पंजीकरण राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल पर डाला गया। साथ ही किसानों को ई कृषि बाजार योजना की जानकारी दी गई। मेराल प्रखंड में चौपाल का उद्घाटन कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव राहुल कुमार ने दीप जलाकर की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ई नाम के तहत पंजीकरण कराने वाले किसान अपने कृषि उत्पाद विभिन्न बाजारों में ऑनलाइन खरीद बिक्री कर सकते हैं। इसके माध्यम से उन्हें उनके उत्पाद का सही मूल्य मिलेगा। कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। भवनाथपुर में जिला कृषि विभाग के तत्वावधान में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड कृषि चौपाल  की शुरुआत बीडीओ विशाल कुमार, प्रमुख रीता देवी एवं 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश की सामाजिक एवं आर्थिक ढांचा इसी पर टिकी है। सरकार प्रत्येक प्रखंड में कृषकों की आय में बढ़ोतरी, कृषि जोखिम में कमी  करने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढाने, ग्रामीण जीवन को उन्नत एवं विकसित करने के लिए कृषि चौपाल आयोजित की गई है। उन्होने कहा कि कृषि चौपाल में कृषि, पशुपालन एवं डेयरी सहित अन्य कृषि आधारित कुटीर उद्योग को कैसे ओर उन्नत किया जाय एवं संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी जाएगी। मौके पर संजय यादव, मुखु यादव सहित कई लोग मौजूद थे। इधर, रंका स्थित कृषि तकनीकी केंद्र में तीन दिवसीय कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, सीओ निशात अंबर एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। कृषि के क्षेत्र में समेकित जानकारी के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए ¨सगल ¨वडो सिस्टम में तकनीकी जानकारी रखनेवाले जनसेवकों को कार्यक्रम से अलग रखा गया। जिसके वजह से कृषि के क्षेत्र में किसानों को होने वाली समस्याओं एवं निवारण की जानकारी नहीं मिल सकी। ¨सगल ¨वडो सिस्टम का संचालन करने वाली संस्था द्वारा रखे गए कर्मियों में तकनीकी जानकारी का अभाव देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आए दिन होनेवाली समस्याओं एवं उसके निवारण के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। जबकि तय कार्यक्रम के अनुसार समेकित कृषि के तहत मृदा जांच, बीजोपचार एवं इंटीग्रेटेड पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, बागवानी मिशन, भूमि संरक्षण, गोकुल मिशन, खेती करने की वैज्ञानिक पद्धति के संदर्भ में किसानों जानकारी दिया जाना था। मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. गौतम, 20 सूत्री अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा, सुनील माली, अनिल चंद्रवंशी, डा. कुलदेव चौधरी, उतम पांडेय समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.