खुशियों का त्योहार ईद आज, बढ़ी रौनक
गढ़वा : शुक्रवार को ईद का चांद दिखने के बाद शनिवार को जिले में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। ईद की खु
गढ़वा : शुक्रवार को ईद का चांद दिखने के बाद शनिवार को जिले में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। ईद की खुशियां फिजा में तैर रही है। हर तरफ उत्साह व उल्लास का माहौल है। मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। ईद मनाने की तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। शुक्रवार को सुबह से रात तक लोग खरीदारी करते दिखे गए। बाजारों में भीड़-भाड़ और रौनक रही। हर तरफ चहल-पहल दिखी। ईद का चांद देखते ही लोग ईद मुबारक कह कर एक दूसरे को बधाई देने में जुट गए।
ईद को लेकर विभिन्न स्थानों पर ईद बाजार सज हुआ था। लोग अपनी आवश्यकता अनुसार सामानों की खरीदारी कर रहे। मझिआंव मोड़, रंका रोड आदि स्थानों पर ईद को लेकर खास बाजार लगाया गया है। इसमें मुख्य रूप से सेवई, खजुर, टोपी, इत्र आदि की दुकानें लगाई गई थीं। बाजार में सेवई 60 रुपये किलोग्राम से लेकर 300 रुपये किलोग्राम की दर से बिक रहा है। इसमें विभिन्न किस्मों की सेवईयां बाजार में उपलब्ध है। वहीं इत्र 10 रुपये शीशी से लेकर 250 रुपये प्रति शीशी की दर पर उपलब्ध है। टोपी 10 रुपये प्रति पीस 500 रुपये पीस की दर से टोपी बिक रहा है। लोग अपने स्थिति के अनुरूप टोपी व अन्य सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।