Move to Jagran APP

बारिश से राहत, जल जमाव से बढ़ी समस्या

गढ़वा : शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 06:24 PM (IST)
बारिश से राहत, जल जमाव से बढ़ी समस्या
बारिश से राहत, जल जमाव से बढ़ी समस्या

गढ़वा : शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। बारिश होने से काफी राहत मिली है। इससे जिले के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी थी। बारिश होने के बाद नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। जबकि कुछ जगहों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पहली बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में जलजमाव की स्थिति देखी गई। शहर के लोगों ने कहा कि नगर परिषद के द्वारा ससमय नाली की सफाई नहीं कराई जाती है। जिसके कारण हल्की बारिश में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ा।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.