मुख्य डाकघर में कर्मचारियों का टोटा, ग्राहक परेशान
गढ़वा : मुख्य डाकघर की ढुलमुल रवैया के कारण ग्राहकों को इनदिनों काफी परेशानी हो रही है। अव्यवस्
गढ़वा :
मुख्य डाकघर की ढुलमुल रवैया के कारण ग्राहकों को इनदिनों काफी परेशानी हो रही है। अव्यवस्था का आलम यह है कि लोगों को घंटों खड़ा रहने के बाद बगैर वापस हुए वापस जाना पड़ता है। कर्मचारियों की कमी के कारण रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, जमा, निकासी, टिकट की खरीद समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खाता खुलवाने अथवा सावधि, आवर्ती जमा करनेवाले ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। ऊपर से महीने में कुछ दिनों तक ¨लक फेल सहित अन्य तकनीकी कारणों से भी कामकाज प्रभावित रहता है। इसका खमियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। लोग सुबह 10 बजे से ही अपने काम को लेकर डाकघर पहुंच रहे हैं। लंबी कतार में घंटों खड़ा रहने के बावजूद उनका काम नहीं हो रहा है। जिला मुख्य डाकघर होने के कारण लोग इस आशा के साथ पहुंचते हैं कि उनका काम यहां जरूर हो जाएगा। लेनिक अंत में निराशा ही हाथ लगती है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है।
संघ उठा चुका है मामला
इस समस्या को संघ के माध्यम से हमलोगों ने कई बार वरीय अधिकारियों सहित पोस्टमास्टर से मांग की है कि कार्य को देखते हुए कर्मचारियों की व्यवस्था किया जाए नहीं तो आगे हमलोग बाध्य होकर हड़ताल के लिए विवश हो जाएंगे।
अश्विनी कुमार पांडेय
अध्यक्ष, राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ, गढ़वा
पक्ष
यह बात सही है कि कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। हम प्रयासरत हैं कि कार्य सुचारू रूप से हो।
बीरेंद्र कुमार ¨सह
पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर गढ़वा।