शुभ अवसरों पर करें पौधरोपण : संगीता
नगर उंटारी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को नरही पंचायत सचिवालय के प्रांगण में फलदार पौ
नगर उंटारी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को नरही पंचायत सचिवालय के प्रांगण में फलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण मुखिया संगीता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। पर्यावरण संतुलन के लिए धरती पर पेड़ पौधे का होना आवश्यक है। पेड़ पौधे हमारे जीवनदाता हैं। पेड़ पौधों से हमें प्राणवायु मिलती है। आज के समय में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगा है। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पूरा विश्व ¨चतित है। तेजी से साफ हो रहे जंगल के कारण आज हमें अनावृष्टि, सूखा, अकाल आदि का
सामना करना पड़ रहा है। वहीं तेजी से पानी धरती के गर्भ में समाते जा रहा है। यदि मानव जाति पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत नहीं होगा तो आने वाले समय में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ने पंचायत वासियों से हर शुभ कार्य के अवसर पर व अपनों की याद में अधिक से अधिक पेड़ लगाने व बचाने की अपील की। मौके पर रोजगार सेवक प्रभात पांडेय, पंचायत सेवक दिवाकर तिवारी, जल सहिया व ग्रामीण उपस्थित थे।