पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत की गई तालाब की सफाई
गढ़वा: विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा चलाया जाने वाला पर्यावरण जागरूकता अभियान शनि
गढ़वा: विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा चलाया जाने वाला पर्यावरण जागरूकता अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान एक जून से चार जून तक चलेगा। अभियान के दूसरे दिन शनिवार को सोनपुरवा बस स्टैंड स्थित रामबांध तालाब की सफाई की गई। सफाई के दौरान सभी लोगों ने प्लास्टिक चुन कर हटाया। इस मौके डीएफओ अर¨वद कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तालाब व नदियों की सफाई की जा रही है। कहा कि प्रदूषण कम करने व पर्यावरण को बचाने के लिए किसी भी परिस्थिति में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें। सफाई अभियान के पहले शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली रंका मोड होते हुए मझिआंव मोड़ तक गई। इस मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, मनोज केसरी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, डा. यासीन अंसारी, नगर परिषद के सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, जायंट्स के अध्यक्ष मनोज केसरी, ध्रुव केसरी, अवधेश कुशवाहा, नंद कुमार गुप्ता, कमलेश केसरी, गढ़देवी भंडारा समिति के राकेश कुमार गुप्ता, मुकेश सोनी, केतन मल्होत्रा, आकाश सोनी, राजन सोनी, विराज विश्वास, बसंत कुमार, लायंस ऑसम के अध्यक्ष कंचन साहू, संजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।