सिल्ली व गोमिया में जीत पर झामुमो ने निकाला विजय जुलूस
नगर उंटारी: राज्य के सिल्ली व गोमिया विधानसभा उप चुनाव में मिली जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के का
नगर उंटारी: राज्य के सिल्ली व गोमिया विधानसभा उप चुनाव में मिली जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला।े जुलूस अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के सामने से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से बस स्टैंड, हेन्हो मोड़ व बहियारी होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थिति हनुमान मंदिर तक जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा ¨जदाबाद, शिबू सोरेन ¨जदाबाद, हेमंत सोरेन ¨जदाबाद, सिल्ली व गोमिया विधान सभा की जनता ¨जदाबाद आदि नारा लगा रहे थे। इससे पूर्व जीत की घोषणा होते ही झामुमो कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में जमकर पटाखा फोड़ व नारेबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया। जुलूस का नेतृत्व वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे कर रहे थे।कन्हैया चौबे ने कहा कि सिल्ली व गोमिया विधान सभा क्षेत्र की जनता भाजपा के कुशासन से उबकर झामुमो के पक्ष में अपना फैसला सुनाई है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। भाजपा के शासनकाल में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। देश में हुए चार लोकसभा व दस विधान सभा चुनाव का परिणाम ने साबित कर दिया कि देश की जनता भाजपा के शासन से उब गई है। अब देश में मोदी मैजिक नहीं चलने वाला है। जुलूस में कन्हैया चौबे, सूर्यदेव मेहता, रामजन्म राम, सीताराम पासवान, देवेंद्र प्रसाद चौबे, मुकेश कुमार सिन्हा, अंशु मेहता, निर्मल पासवान, मनोज कुमार पासवान, चंदन ठाकुर, रामचंद्र पासवान, सुनील मेहता, सुरेंद्र गुप्ता, नेहा कुमारी, आमोद कुमार, ओमी जायसवाल, ¨पटू जायसवाल, दयानंद पांडेय, विजय यादव, आशीष चंद्रवंशी, परवेज अंसारी, अनुज तिवारी, अमर राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।