कमांडर दुर्घटना में दो ग्रामीण घायल
गढ़वा: डंडई थाना क्षेत्र के केहुनिया नाला के समीप कमांडर पलटने की घटना में दो लोग घायल हो गए। इनम
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 06:13 PM (IST)
गढ़वा: डंडई थाना क्षेत्र के केहुनिया नाला के समीप कमांडर पलटने की घटना में दो लोग घायल हो गए। इनमें रामलाल गोंड व रमेश गोंड शामिल हैं। दोनों धुरकी थाना क्षेत्र के करवा पहाड़ गांव के रहने वाले हैं। उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम धुरकी के करवा पहाड़ गांव से डंडई के करके गांव जाने के लिए उक्त लोग कमांडर में सवार हुए थे। उनके साथ गांव के करीब आधा दर्जन अन्य लोग सवार थे। ये लोग शादी के लिए छेका करने लड़का पक्ष के घर जा रहे थे। इसी बीच केहुनिया नाला के समीप कमांडर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इसमें रामलाल व रमेश गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि कमांडर में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें