शादी के दस दिन बाद ही हादसे में युवक की मौत
गढ़वा: हाथों की मेंहदी का रंग धूमिल भी नहीं हुआ था कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। घटना म
गढ़वा: हाथों की मेंहदी का रंग धूमिल भी नहीं हुआ था कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। घटना मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव की है। उमाशंकर दुबे का पुत्र अजीत कुमार दुबे 28 वर्ष की मौत मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हो गई। गत 12 मई को उसका विवाह रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में हुई थी। जानकारी के अनुसार अजीत दुबे अपनी मोटरसाइकिल से गढ़वा आ रहा था। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर सदर थाना क्षेत्र के लगमा पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इस घटना में अजीत दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में मेदिनीनगर में ही उसकी मौत हो गई।