Move to Jagran APP

विवाह गीत गा रही महिलाओं पर गिरी रेलिंग, चार जख्मी

गढ़वा : विवाह गीतों से गूंज रहा घर एकाएक महिलाओं के करूण क्रंदन के वातावरण में तब्दील हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 06:42 PM (IST)
विवाह गीत गा रही महिलाओं पर गिरी रेलिंग, चार जख्मी
विवाह गीत गा रही महिलाओं पर गिरी रेलिंग, चार जख्मी

गढ़वा :

loksabha election banner

विवाह गीतों से गूंज रहा घर एकाएक महिलाओं के करूण क्रंदन के वातावरण में तब्दील हो गया। घटना मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव की है। मंगलवार को तड़के करमडीह गांव निवासी हरि राम की पुत्री का विवाह हो रहा था। आंगन में वर-वधू बैठे थे। विवाह की रस्म पूरी हो रही थी। महिलाएं विवाह गीत गा रही थी तभी एकाएक सीढ़ी की रे¨लग गीत गाती महिलाओं पर गिर गई। महिलाएं सीढ़ी वाले घर में बैठकर गीत गा रही थी। सीढ़ी की रे¨लग में लगी ईंट की दीवार एकाएक गिर पड़ी। इससे चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। कई महिलाएं रिश्तेदारी में आई थी तो कुछ पड़ोस की थी। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी रामकिशुन राम की पत्नी रामपति देवी, पलामू-विश्रामपुर के लकड़ही गांव निवासी सुरेश राम की पत्नी प्रमिला देवी, गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा निवासी छठन राम की पत्नी विमला देवी व करमडीह निवासी रामप्रकाश राम की पत्नी कलावती देवी शामिल हैं। इन सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों के परिजनों के अनुसार शादी की रस्म कुछ समय के लिए रूक गया। महिलाओं को अस्पताल भेजे जाने के बाद विवाह संपन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.