अब रमना में ही रहेंगे बीडीओ
रमना: उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा के निर्देश के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद कारजी ने रमना प्रखंड क
रमना: उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा के निर्देश के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद कारजी ने रमना प्रखंड कार्यालय परिसर में बने तहसील भवन को अपना आशियाना बना लिया है। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नए आवास में प्रवेश किया। विदित हो कि रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण हुए 23 वर्ष से अधिक गुजर जाने के बाद भी कोई बीडीओ रमना में नहीं रह रहा था। अधिकांश बीडीओ नगर उंटारी में रहते थे और वहीं से आनाजाना करते थे। दयानंद करजी पहले बीडीओ हैं जो अब रमना मुख्यालय में रहेंगे। उन्होंने बताया कि विकास योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ पर्यवेक्षण के उद्देश्य से सरकार ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहने का निर्देश दिया गया है। जिसके आलोक मे तहसील भवन को आवासीय परिसर बनाया गया है। बीडीओ के मुख्यालय में रहने से लोगों को कामकाज में सुविधा होगी। कर्मचारी भी अब भाग नहीं सकेंगे।