बैंक के जनरेटर में लगी आग, मची अफरातफरी
गढ़वा: शहर के रंका मोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के छत पर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफ
गढ़वा: शहर के रंका मोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के छत पर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल गाड़ी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसकी जानकारी देते हुए बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि जिस समय जनरेटर आग पकड़ लिया था। जनरेटर में आग कैसे पकड़ा यह नहीं पता चलने पाया। मैनेजर ने बताया कि जनरेटर बैंक के सबसे उपर तला के छत पर रखा हुआ था। आग लगने के बाद अग्निशामक को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही दो अग्निशामक घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इधर मकान मालिक संतोष कुमार कश्यप ने बताया कि बैंक को भाड़ा पर जनरेटर दिये थे। आग कैसे लगा यह पता नहीं चल पाया। आग जैसे ही लगा उसके बाद तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। समय पर आग पर काबू नहीं हो पाने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।