नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ शपथ
नगर उंटारी: नगर पंचायत नगर उंटारी के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी 17 वार्ड पार्षदों को
नगर उंटारी: नगर पंचायत नगर उंटारी के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी 17 वार्ड पार्षदों को शनिवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी व उपाध्यक्ष लता देवी को बारी बारी से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने शपथ दिलाई। जबकि नव निर्वाचित सभी 17 वार्ड पार्षदों को बारी-बारी से निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राधेश्याम प्रसाद ने शपथ दिलाई। सर्व प्रथम उपायुक्त ने अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद उपाध्यक्ष लता देवी को शपथ दिलाई गई। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी राधेश्याम प्रसाद ने वार्ड संख्या 1 के निर्वाचित वार्ड पार्षद नसरूल्लाह खान, वार्ड संख्या 2 के निर्वाचित वार्ड पार्षद शकील अहमद, वार्ड संख्या 3 के निर्वाचित पार्षद रंजन कुमार, वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद राजकुमार प्रसाद, वार्ड संख्या 5 के वार्ड पार्षद सामुवेल तिर्की, वार्ड संख्या 6 की पार्षद सुनीता देवी, वार्ड 7 के पार्षद शंभू राम,वार्ड संख्या 8 के निर्वाचित वार्ड पार्षद नीरज कुमार, वार्ड संख्या 9 की पार्षद पुष्पा कुमारी, वार्ड संख्या 10 की पार्षद ललिता देवी, वार्ड संख्या 11 के पार्षद राजेश कुमार, वार्ड संख्या 12 की पार्षद संध्या देवी, वार्ड संख्या 13 की पार्षद चंचला देवी, वार्ड संख्या 14 के पार्षद अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या 15 की पार्षद चंद्रावती देवी, वार्ड संख्या 16 की पार्षद मीरा देवी व वार्ड संख्या 17 के निर्वाचित वार्ड पार्षद कामेश राम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
------
- समारोह में कौन कौन थे उपस्थित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसमें जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, डीआरडीए के निदेशक सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी वीए ओढ़ेया, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, कार्यपालक दंडाधिकारी एमानुएल जयवीरस लकड़ा, वार्ड पार्षद पद के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, वार्ड पार्षद पद के निर्वाची पदाधिकारी सह भवनाथपुर के बीडीओ विशाल कुमार, वार्ड पार्षद पद के निर्वाची पदाधिकारी सह रमना के बीडीओ दयानंद कारजी, वार्ड पार्षद पद के निर्वाची पदाधिकारी सह भवनाथपुर के अंचल अधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, वार्ड पार्षद पद के निर्वाची पदाधिकारी सह सगमा के बीडीओ देवानंद राम, नगर प्रबंधक शाहिद हसन, मुक्तेश्वर पांडेय, डॉ निशिथ निरव, सत्येंद्र शुक्ल, उपेंद्र प्रसाद, हेमवंती मिश्रा, मुखिया सोहन उरांव, सुरेंद्र बैठा, विश्वनाथ पाल,
देवेंद्र ¨सह, रामचंद्र विश्वकर्मा, मुकेश रजक, पप्ली प्रसाद, मुरली श्याम शुक्ल, र¨वद्र चौबे, विजय ठाकुर आदि मौजूद थे।