Move to Jagran APP

कर्बला में पहलाम के साथ मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न

प्रखंड में मुहर्रम पर्व शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। मुहर्रम पर्व पर क्षेत्र में विभिन्न इंतजामिया कमिटी द्वारा कई ताजिया निकाला गया। शुक्रवार की सुबह प्रखंड के इन्तजामिया कमिटी के लोगो ने अपने अपने ताजिया को गांव में घुमाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 05:34 PM (IST)
कर्बला में पहलाम के साथ मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न
कर्बला में पहलाम के साथ मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न

खरौंधी: प्रखंड में मुहर्रम शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। मुहर्रम पर्व पर क्षेत्र में विभिन्न इंतजामिया कमेटी द्वारा एक से बढ़कर एक ताजिया निकाला गया। सुबह प्रखंड के इन्तजामिया कमेटी के लोगो ने अपने अपने ताजिया को गांव में घूमाया। शाम 5 बजे इंतजामिया कमेटी के लोगो ने ताजिया लेकर कर्बला पहुंचा तथा वही पहलाम किया। मुहर्रम पर्व पर इन्तजामिया कमेटी राजी के द्वारा भव्य ताजिया निकाला गया। ताजिया को राजी बस्ती में भी घूमया गया। राजी बाजार में इंतजामिया कमिटी द्वारा लाठी गतका का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दर्जनों कलाकारों ने अपनी कलाकारी दिखाया। इसके बाद अपनी ताजिया को यूपी के कोन कर्बला पर पहलाम किया। इस दौरान इन्तजामिया कमिटी के रहमत मिया, उस्मान अंसारी, सरफोदिन अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, जहरुद्दीन अंसारी, कुर्बान अंसारी, सुल्तान अंसारी, रमजान अंसारी, सिरताज अंसारी, मुमताज अंसारी सहित बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.