महिलाओं ने तोड़ी आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब भंट्ठी
कांडी प्रखंड के डुमरसोता गांव में बुधवार को महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर कई छोटे बड़े महुआ शराब भठ्ठी को ध्वस्त कर दिया। साथ ही हिदायत करते हुए भट्ठी संचालकों को कहा कि इस बार अगर नहीं माने तो इससे भी बड़ी करवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व पंचायत की मुखिया रामकली देवी कर रही थी।
कांडी: प्रखंड के डुमरसोता गांव में बुधवार को महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े अवैध महुआ शराब भट्ठी तोड़ डाली। महिलाओं ने साहस का परिचय देते हुए अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया।
साथ ही हिदायत देते हुए कहा कि यदि फिर से भंट्ठी शुरू की गई तो इससे बड़ी करवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व पंचायत की मुखिया रामकली देवी कर रही थीं। इसके पूर्व महिलाओं ने बजरंगबली मंदिर प्रांगण में एकत्रित हो कर कार्यक्रम संचालन की रूप रेखा तैयार की। महिलाओं ने सबसे पहले गांव में जाकर घरों में जाकर महुआ शराब बनाने वालों को मना किया। बात नहीं मानने वालों के घरों में घुसकर महुआ का जावा आदि नष्ट कर दिया। इसके बाद गांव के सभी टोले पर घूम-घूमकर घर के अंदर महुआ शराब भठ्ठी पर धावा बोल दिया। रामकली देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा समाज को गर्त की ओर ले जाता है। नशा मुक्त समाज के बिना अच्छे समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। पंचायत में पिछले कई दिनों से महुआ शराब बनाने की सूचना मिल रही थी। इसके बारे में प्रशासन को खबर कर पंचायत में शराबबंदी कराने की मांग की गई थी। इस पर कोई पहल नहीं करने के बाद हमलोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। हालांकि इस अभियान में शामिल महिलाओं के कई पतियों को अपनी पत्नी की इस कार्रवाई को लेकर आपत्ति थी। इस अभियान में महिलाओं का साथ पुरुषों ने भी काफी सहयोग किया। अभियान में इंडियन मानवाधिकार संगठन की स्नेहलता देवी, ¨चता देवी, गीता देवी, किरण देवी, सूर्यवंती देवी, शांति कुंवर, बिमला देवी, शोभा देवी, सुशीला देवी, रमाकांत मेहता, अजय ठाकुर, विमलेश चौधरी सहित कई लोग शामिल थे।