Move to Jagran APP

बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी कनकनी

असमय हुई बारिस ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया है। वहीं कुछ किसानों को इस बारिस से कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा है।श्री बंशीधर नगर में शोमवार को

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 05:53 PM (IST)
बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी कनकनी
बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी कनकनी

बंशीधर नगर: आंध्र प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान फेथाई का असर गढ़वा जिले में भी देखा जा रहा है। मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिनों से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश से कनकनी बढ़ गई है। जन-जीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को भी मौसम खराब रहा।

loksabha election banner

असमय हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। एक ओर बारिश से जहां रबी फसलों को फायदा हुआ है, वहीं धान को नुकसान हुआ है। कई किसानों के धान खलिहान में पड़े हुए हैं। श्री बंशीधर नगर में सोमवार को 8 मिलीमीटर वर्षा हुई हैं। इस बारिस से जहां खलिहान में पड़े धान को नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं, चना, मसूर, सरसों, अरहर आदि फसलों को काफी लाभ मिला है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि श्री बंशीधर नगर में 8 मिलीमीटर वर्षापात रिकॉर्ड हुई है जो रबी एवं दलहनी फसलों के लिए काफी उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान समय में गेहूं, चना, सरसों एवं मसूर की बुआई हो चुकी है। जिसमें पहले सिचाई की आवश्यकता थी। वहीं अरहर की फसल के लिए भी यह बारिस काफी लाभप्रद है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी कुछ किसानों के धान के फसल की दवनी नहीं हो पाई है और खलिहान में फसल है उन्हें आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बारिस किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। खासकर दलहनी फसलों को काफी फायदा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.