जिले के 25 लोगों को मिलेगा गढ़वा गौरव सम्मान
फोटो- 10- पत्रकार वार्ता करते लोग संवाद सहयोगी, गढवा : गढ़वा गौरव एवार्डिंग कमिटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी। पूर्व जिला परिषद सदस्य, मेराल उत्तरी सह बसपा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संयोजक वीरेंद्र साव व संस्था के संस्थापक माइकल जेडी जक्शन ने कहा कि गढ़वा •िाला को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले साहित्य, सिनेमा, समाजिक, खेल व सृजन , पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों के 25 लोगो को गढ़वा गौरव अवार्ड 201
गढ़वा : गढ़वा गौरव एवार्डिंग कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी। बसपा के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संयोजक वीरेंद्र साव व संस्था के संस्थापक माइकल जेडी जक्शन ने कहा कि गढ़वा •िाले को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले साहित्य, सिनेमा, समाजिक, खेल व सृजन , पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम कर जिले को पहचान दिलाने वाले 25 लोगों को गढ़वा गौरव अवार्ड 2018 से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह के सम्मान समारोह के आयोजन से अन्य लोग भी समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आने के लिये प्रेरित होंगे। गढ़वा जिला एवार्डिंग कमेटी सचिव अनिल गगन ने कहा कि अगर किसी भी समाज का या राज्य के विकास की परिकल्पना करना है समाज में कलाकार, साहित्यकार, पत्रकार , चित्रकार व समाजिक कार्यकर्ता को सबसे पहले सम्मान करना होगा। तभी हमारे देश में समतामूलक समाज का निर्माण हो सकता है। गढ़वा गौरव अवार्ड 2018 की तरह हर साल समाज के उत्थान में योगदान देनेवाले विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों को अवार्ड देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर गीतकार अजय महतो, फयाज अंसारी, तबारक अंसारी, राजा खान, इमरान अंसारी, विजय श्रीवास्तव, भासपा के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष किशोर कुमार अंबस्ट, मो. शमीम अंसारी, आमानउल्लाह अंसारी, मुस्तफा अंसारी, सलमान खान सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।