सड़क दुर्घटना में युवक घायल
संवाद सहयोगी, गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव निवासी सुखदेव चौधरी का पुत्र संजय चौधरी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार संजय चौधरी अपने रिश्तेदार के घर मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव गया था। गुरुवार की रात नौ बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर लौैट रहा था। इस दौरान सोहबरिया गांव में ही अनियंत्रित गति के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में उसके सिर व कमर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद उसे मेराल सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया था।
गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव निवासी सुखदेव चौधरी का पुत्र संजय चौधरी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार संजय चौधरी अपने रिश्तेदार के घर मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव गया था। गुरुवार की रात नौ बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर लौैट रहा था। इस दौरान सोहबरिया गांव में ही अनियंत्रित गति के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में उसके सिर व कमर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद उसे मेराल सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया था।