Move to Jagran APP

महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

संवाद सहयोगी, गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी मनोज पाल की पत्नी गीता देवी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार गीता देवी का सगा भाई सड़क दुर्घटना में घायल होकर मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था। गीता देवी उससे मिलने के लिए मेदिनीनगर गई थी। वहां से वह अपने पिता के साथ नगरउंटारी थाना क्षेत्र के अधौरा गांव स्थित अपने मायके में चली गई। शनिवार की सुबह जब वह चामा गांव पहुंची तो उसके पति ने बिना बताए मायका चले जाने पर उसकी पिटाई कर दी। रात में उसे घर में घुसने नहीं दिया। महिला ने बताया कि वह मवेशी बांधने के लिए बने छप्परनुमा घर में रात गुजारी। सुबह में भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन होता देख उसने चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 05:53 PM (IST)
महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी मनोज पाल की पत्नी गीता देवी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार गीता देवी का सगा भाई सड़क दुर्घटना में घायल होकर मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था। गीता देवी उससे मिलने के लिए मेदिनीनगर गई थी। वहां से वह अपने पिता के साथ नगरउंटारी थाना क्षेत्र के अधौरा गांव स्थित अपने मायके में चली गई। शनिवार की सुबह जब वह चामा गांव पहुंची तो उसके पति ने बिना बताए मायका चले जाने पर उसकी पिटाई कर दी। रात में उसे घर में घुसने नहीं दिया। महिला ने बताया कि वह मवेशी बांधने के लिए बने छप्परनुमा घर में रात गुजारी। सुबह में भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन होता देख उसने चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.