बिना लाइसेंस लिए न बेचें पटाखा
बिना लाइसेंस न बेचें पटाखा: नगर उंटारी:- दीपावली व अन्य त्योहारों को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन सक्रिय हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही। एसडीओ ने कहा कि दीपावली व अन्य त्योहार के मद्देनजर कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस का पटाखा न बेचें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाना दुकानदार स्वत: बंद कर दें, नहीं तो एक टीम बनाकर अतिशीघ्र छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। इसमें पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरों के साथ प्रशासन कड़ाई के साथ निपटेगी।
नगर उंटारी: दीपावली व अन्य त्योहारों को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन सक्रिय हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही। एसडीओ ने कहा कि दीपावली व अन्य त्योहार के मद्देनजर कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस का पटाखा न बेचें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाना दुकानदार स्वत: बंद कर दें, नहीं तो जल्द ही टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। इसमें पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरों के साथ प्रशासन कड़ाई के साथ निपटेगी।