नसंमो का किसान अधिकार सम्मेलन 9 को
किसान अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय: फोटो, बैठक में शामिल नसंमो के लोग: नगर उंटारी:- नवजवान संघर्ष मोर्चा के जंगीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में गुरूवार को किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमें आगामी 9 दिसंबर को गढ़वा टाउन हॉल के मैदान में आयोजित किसान अधिकार सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई तथा सम्मेलन में नगर उंटारी प्रखंड से पांच हजार किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर विकास पांडेय को प्रखंड संयोजक, विस्की देव को प्रखंड सह संयोजक व नारद प्रजापति को किसान संघर्ष मोर्चा का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया तथा निर्देश दिया गया कि सभी पंचायत में दो दिनों के अंदर पंचायत संयोजक, पंचायत सह संयोजक तथा 11-11 सदस्यीय किसान संघर्ष मोर्चा की पंचायत कमेटी का गठन कर आगामी 2
नगर उंटारी: नवजवान संघर्ष मोर्चा के जंगीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में गुरूवार को किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमें आगामी 9 दिसंबर को गढ़वा टाउन हॉल के मैदान में आयोजित किसान अधिकार सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई। सम्मेलन में नगर उंटारी प्रखंड से पांच हजार किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर विकास पांडेय को प्रखंड संयोजक, विक्की देव को प्रखंड सह संयोजक व नारद प्रजापति को किसान संघर्ष मोर्चा का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों में दो दिनों के अंदर पंचायत संयोजक, पंचायत सह संयोजक तथा 11-11 सदस्यीय किसान संघर्ष मोर्चा की पंचायत कमेटी का गठन कर आगामी 28 अक्टूबर को कनहर भवन गढ़वा में आयोजित बैठक में सभी लोग सूची के साथ भाग लें। सम्मेलन में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता विभूति भूषण चौबे ने की। या। मौके पर विधानसभा प्रभारी भगत दयानंद यादव, मुकेश कुमार शुक्ल, अशोक सेठ, विकास पांडेय, लालमोहन यादव, नारद प्रजापति, ¨रकू देव, विकास जायसवाल, जितेंद्र चंद्रवंशी, सत्येंद्र चौधरी, साबीर अंसारी, सूरज ¨सह, जितेंद्र यादव, विवेका पांडेय, अकलू बैठा सहित कई लोग उपस्थित थे।