युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा: पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के बूढ़ीखांड़ निवासी शिवमूरत मेहता का पुत्र चंदन कुमार मेहता ने शनिवार की दोपहर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार मेहता ने शनिवार को अपनी पत्नी व पिता से घरेलू मामले को लेकर नोकझोंक के बाद कीटनाशक खा लिया था। इधर उसके परिजनों ने बताया कि हमलोगों को डराने के लिए वह आत्महत्या करने का प्रयास करता है। उसके बच्चों का पालन पोषण फुआ के घर हो रहा है। इसे अपने बच्चों की देखभाल के लिए कहा जाता है तो यह झगड़ा करने लगता है। पिछले वर्ष भी वह आत्महत्या का प्रयास किया था। इधर चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
गढ़वा: पांडू थाना क्षेत्र के बूढ़ीखांड़ निवासी शिवमूरत मेहता का पुत्र चंदन कुमार मेहता ने शनिवार की दोपहर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार मेहता ने शनिवार को अपनी पत्नी व पिता से घरेलू मामले को लेकर नोकझोंक के बाद कीटनाशक खा लिया था। इधर उसके परिजनों ने बताया कि हमलोगों को डराने के लिए वह आत्महत्या करने का प्रयास करता है। उसके बच्चों का पालन पोषण फुआ के घर हो रहा है। इसे अपने बच्चों की देखभाल के लिए कहा जाता है तो यह झगड़ा करने लगता है। पिछले वर्ष भी वह आत्महत्या का प्रयास किया था। इधर चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।