Move to Jagran APP

शांति एवं सौर्हादपूर्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न

प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मेराल, गोंदा, लगमा, मकुना सहित आसपास के कई गांव से बड़ी संख्या में ताजिया, सिपड़ तथा झंडे के साथ जुलूस निकाली गयी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 04:01 PM (IST)
शांति एवं सौर्हादपूर्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न
शांति एवं सौर्हादपूर्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न

मेराल: प्रखंड मुख्यालय  सहित ग्रामीण क्षेत्रों में  मुहर्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में  मनाया गया। इस दौरान मेराल, गोंदा, लगमा, मकुना सहित आसपास के कई गांव से बड़ी संख्या में ताजिया, सिपड़ तथा झंडे के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस व ताजिया का मिलान थाना चौक के बाद नूरी मस्जिद चरकापत्थर के पास हुआ। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों ने या हसन, या हुसैन, या अली कर्बला ए दूर है, जाना जरूर है के नारों के साथ  मातम मनाया। मिलनी स्थान पर नवयुवको ने पारंपरिक हथियार से कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान चरकापत्थर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के मंच से पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा की मेराल में ¨हदू मुस्लिम एकता का मिसाल है। जिसे बरकरार रखने की जरूरत है। डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी लोग अपना धर्म, पर्व त्यौहार शांति से मनाने के लिए स्वतंत्र हैं। जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार, प्रखंड प्रमुख विकास ¨सह कुशवाहा, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, सीओ राकेश सहाय, थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी ने भी लोगो को संबोधित किया। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम संपन्न कराने के लिए लोगों को बधाई दी। पूर्व जिप सदस्य व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा आदि ने कहा कि मेराल सामाजिक सौहार्द का मिसाल है। यहां कोई भी त्यौहार दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर मनाते हैं। मंच का संचालन  पूर्व उप मुखिया इमाम मेंहदी, जिला परिषद प्रतिनिधि,  अतहर अली ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया अर¨वद महतो, अजय प्रसाद गुप्ता, चन्द्रमणी पाठक, डा. लालमोहन, जहूर रंगसाज, मो. हुसैन, कलाम अहमद, असलम अंसारी, सलीम अंसारी, हमीद अंसारी, समीद अंसारी, जफीर अंसारी, मो.इस्लाम, इसहाक अंसारी, मुख्तार अंसारी, आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.