पति से झगड़े के बाद पत्नी ने की आत्महत्या
संवाद सहयोगी, गढ़वा: बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में गुरुवार की रात अकलू उरांव की पत्नी एतवरिया देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को उक्त दंपति ने शराब पी ली थी। इसके पश्चात दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। इससे गुस्से में आकर एतवरिया देवी ने घर में रखे चूहा मारने की दवा खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार रात में हो रही बारिस के कारण उसे अस्पताल ले जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिल सकी। इस कारण उसे इलाज मुहैय्या नहीं कराया जा सका। सुबह ग्रामीणों महिला के आत्महत्या किए जाने की सूचना बरडीहा पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची बरडीहा थाना की पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण कराकर शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की छानबीन में जुट गई है।
गढ़वा: बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में गुरुवार की रात अकलू उरांव की पत्नी एतवरिया देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम दंपती ने शराब पी ली थी। इसके पश्चात दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। इससे गुस्से में आकर एतवरिया देवी ने घर में रखा चूहा मारने की दवा खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार रात में हो रही बारिश के कारण उसे अस्पताल ले जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिल सकी। इस कारण उसे इलाज मुहैय्या नहीं कराया जा सका। सुबह ग्रामीणों महिला के आत्महत्या किए जाने की सूचना बरडीहा पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची बरडीहा थाना की पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण कराकर शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की छानबीन में जुट गई है।