Move to Jagran APP

महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं

नगर उंटारी: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को नरही पंचायत सचिवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 04:59 PM (IST)
महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं

नगर उंटारी: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को नरही पंचायत सचिवालय में ग्रामीण महिलाओं की बैठक हुई। इसका शुभारंभ पंचायत के मुखिया संगीता श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इसमें एकता आजीविका महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। मौके पर महिला संगठन की महिलाओं द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा कानूनी आयामों को लागू कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सु²ढ़ किया जाना चाहिए। सामाजिक तौर पर उनकी मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। मूल्य, मान्यताओं व संवेदनाओं को देखते हुए महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। वहीं उनको कानून की भी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे अपनी लड़ाई कानूनी तौर पर भी स्वयं लड़ सकें। इस संगठन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार व कृषि कार्य से जोड़ने की पहल की जानी चाहिए। सरकार  महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक स्थिति मजबूत करने की जरूरत है। मौके पर आईपीआरपी नीलू देवी, सीसी निधि भारती, एसआरसीआरपी राधा देवी, ¨चता देवी, कविता देवी, महिला ग्राम  संगठन की अध्यक्षा संगीता श्रीवास्तव, सचिव ¨मटू देवी, कोषाध्यक्ष संजली देवी, वीओए बेवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.