विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Garhwa News: राशन लूट मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की जांच, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

Published: Wed, 17 Sep 2025 06:20 PM (IST)

गढ़वा जिले के धुरकी में जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने राशन की दुकान से ग्रामीणों द्वारा राशन लूटे जाने ...और पढ़ें

डीलर की शिकायत करते लाभुक एवं ग्रामीण। फोटो जागरण
डीलर की शिकायत करते लाभुक एवं ग्रामीण। फोटो जागरण

संवाद सूत्र, धुरकी (गढ़वा)। जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने बुधवार को धुरकी के अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति अधिकारी विमल कुमार सिंह के साथ प्रखंड के कदवा उर्फ लिखनी धौरा गांव पहुंचकर पीडीएस दुकान से ग्रामीणों द्वारा राशन लुटे जाने की जांच की।

इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन दुकानदार छोटेलाल कोरबा के जन वितरण प्रणाली की दुकान की जांच की। साथ ही घटना के समय वहां माैजूद रहे लाभुकों का बयान कलमबद्ध किया।

विदित होकर सरकारी राशन दुकानदार छोटेलाल कोरवा ने धुरकी थाना में आवेदन देकर गांव के ही 11 लोगों पर इन्हें बंधक बना 125 बोरा चावल रंगदारी पूर्वक छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है, जबकि ग्रामीणों का आरोप है की राशन दुकानदार छोटेलाल कोरबा लाभुकों से करीब तीन महीना पूर्व ही अंगूठा लगवा कर इनके बीच अब तक राशन का वितरण नहीं किया था।

डीलर के इस रवैया से खिन्न होकर शनिवार की दोपहर लाभुकों ने राशन उठाकर अपने-अपने हिस्से के मुताबिक लेकर चलते बने थे, जबकि छोटेलाल कोरबा का कहना है कि मैं राशन का वितरण कर रहा था और लाभुकों को बारी-बारी से राशन दे भी रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोग दुकान में रखे राशन को जबरन उठा कर ले गए।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि राशन दुकानदार छोटेलाल कोरबा हमेशा राशन वितरण में कोताही करते हैं। इनके द्वारा लाभुकों से अंगूठा कुछ अलग महीने का लगाएगा, जबकि राशन का वितरण कुछ अलग महीने का किया जाएगा।

ग्रामीणों ने डीएसओ से कहा कि लाभुकों से लगातार दो-तीन महीने का अंगूठा लगवा कर डीलर ने राशन का वितरण लाभुकों के बीच नहीं किया था। इसे लेकर लाभुकों में नाराजगी व्याप्त थी।

इस इस संबंध में पूछे जाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने कहा कि उपायुक्त, गढ़वा के निर्देश पर जांच की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें- लाभुकों ने डीलर को बंधक बनाया, लूट ले गए 104 बोरी चावल और 21 बोरी गेहूं

यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला श्रमिकों के आश्रितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, कोल इंडिया ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें- Giridih News: खाना बनाने को लेकर सास से हुआ झगड़ा, बहू ने कुएं में कूदकर दी जान