गढ़वा में 15 जून तक रहेगा शटडाउन, सुबह 7-10 तक रहेगी बत्ती गुल
श्री बंशीधर नगर में 11 से 15 जून तक सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
11 से 15 जून तक सुबह 7-10 बजे बिजली बंद।
बरसात से पहले विद्युत व्यवस्था की मरम्मत, पेड़ों की छंटनी।
श्री बंशीधर नगर सहित कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित।
संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। विद्युत विभाग द्वारा आगामी बरसात के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखने के लिए 11 जून से 15 जून तक विभिन्न फीडरों में मरम्मत कार्य व पेड़ की डालियों की छंटनी की जाएगी।
इस दौरान सुबह सात बजे से 10 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए कार्यपालक विद्युत अभियंता पंकज कुमार गौतम ने बताया कि शटडाउन के दौरान परसवान, सरांग, विशुनपुरा, धुरकी 33 केवीए विद्युत लाइन में पेड़ों की डालियों की छटनी व जंपर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
33 केवीए परसवान, 33 केवीए सरांग, विशुनपुरा तथा 33 केवीए धुरकी विद्युत सब स्टेशन से संचालित 11 केवीए विद्युत लाइनों से जुड़े धुरकी, परसवान, विशुनपुरा एवं श्री बंशीधर नगर क्षेत्र में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही जरूरत के अनुसार अलग-अलग फीडरों में भी कार्य किया जा सकता है।
कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां विद्युत लाइनों के संपर्क में आ रही है, जिससे बरसात और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 15 जून के आसपास मानसून की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसे देखते हुए विभाग पहले से आवश्यक तैयारी कर रहा है। ताकि बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो, उपभोक्ताओं को और बेहतर विद्युत सेवा मिल सके। विभाग में उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील किया है।
