विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा के रुद जंगल में भालू का शव मिलने से हड़कंप, शिकार की आशंका पर जांच शुरू

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:06 PM (IST)

गढ़वा के रुद संरक्षित वन में एक भालू का शव मिला है, जिसके शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से शिकार की आशंका जताई जा रही है।

मृत भालू। फोटो जागरण

मृत भालू। फोटो जागरण

HighLights

  1. गढ़वा के रुद संरक्षित वन में मिला भालू का शव।

  2. भालू के शरीर पर चोट के निशान, शिकार की आशंका।

  3. वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, बड़गड़ (गढ़वा)। गढ़वा जिला अंतर्गत बड़गड प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी वन प्रमंडल, गढ़वा के कुटकू प्रक्षेत्र के रुद संरक्षित वन में रविवार की सुबह एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। भालू के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से विभाग ने शिकार की आशंका से भी इंकार नहीं किया है।

कुटकू प्रक्षेत्र के वनरक्षी दयानंद कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे रुद गांव के ग्रामीणों ने जंगल के भीतर नाले में एक भालू का शव पड़े होने की सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही विभाग ने टीम गठित कर तत्काल घटनास्थल पर भेजा। टीम ने जांच के दौरान नाले में भालू का शव बरामद किया। भालू के अगले बाएं पैर में कटे का निशान पाया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार भालू की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया चोट के निशान मिलने के कारण शिकार की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर भंडरिया स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर पहुंचाया।इसके बाद पीटीआर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने भालू का पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग परिसर में ही शव को दफना दिया गया। वन विभाग की टीम में प्रक्षेत्र वनपाल उपेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, तुषार कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे। विभाग द्वारा भालू की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- 9वीं की परीक्षा देने घर से निकला और दस्ते में शामिल हो गया, एके-47 लेकर चलता मंगल; किशनजी का रह चुका है बॉडीगार्ड