Move to Jagran APP

36 घंटे के भीतर मवेशी बरामद, पांच गिरफ्तार

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) श्रीबंशीधर नगर थाना पुलिस ने 36 घंटे के भीतर भोजपुर

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:13 AM (IST)
36 घंटे के भीतर मवेशी बरामद, पांच गिरफ्तार
36 घंटे के भीतर मवेशी बरामद, पांच गिरफ्तार

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना पुलिस ने 36 घंटे के भीतर भोजपुर कांजी हाउस से पशु तस्करों द्वारा हथियार के बल पर छुड़ा कर ले गए 70 मवेशियों को बरामद कर लिया है। साथ ही इस कांड में संलिप्त पांच आरोपितों को भी मौके से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित बरडीहा थाने के सेमरी गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी, उमेश पासवान, अर्जुन पासवान तथा विशुनपुरा थाने के पतिहारी गांव निवासी कुर्बान अंसारी व रकीब मियां को रविवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रमना थाना कांड संख्या 92/20 के बरामद गोवंशीय पशुधन 70 नग (गाय, बैल, बछड़ा एवं बाजी) सुरक्षा के लिए कांजी हाउस भोजपुर को जिम्मे पर दिया गया था। 18 सितंबर की रात्रि 8-9 अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाठी, डंडा व हथियार का भय दिखाकर जिम्मा पर दिए गए गोवंशीय पशु को रंगदारी से खोल कर ले जाया गया था। इस मामले में श्रीबंशीधर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया। कांड दर्ज होने के उपरांत त्वरित गति से करते हुए 36 घंटे के अंदर झुमरी जंगल एवं सेमरी के जंगल से कांड में संलिप्त पांच आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया तथा सभी गोवंशीय मवेशियों को बरामद कर लिया गया है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बरडीहा थाना के थाना प्रभारी चितामन रजक, श्रीबंशीधर नगर थाने के पुअनी राजेश मुंडा, पुअनि अजीत कुमार सोनी, विशुनपुरा थाने के पुअनि विक्रम कुमार एवं श्री बंशीधर नगर, बरडीहा व विशनपुरा थाना के सशस्त्र बल व चौकीदार शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.