ईद आपसी भाईचारा का त्योहार है : अजय
गढ़वा : विश्रामपुर- मझिआंव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेसी नेता अजय दूबे ने विभिन्न प्रख
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 06:13 PM (IST)
गढ़वा : विश्रामपुर- मझिआंव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेसी नेता अजय दूबे ने विभिन्न प्रखंड में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर अजय दूबे ने कहा कि ईद आपसी भाईचारा का त्योहार है। हिन्दू हो या मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग आपस में मिलकर त्योहार मनाते हैं। अजय दूबे ने विश्रामपुर- मझिआंव विधानसभा क्षेत्र के मझिआंव, बरडीहा, कांडी सहित कई प्रखंडों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष प्रभात दूबे उर्फ बढू दूबे सहित कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें