स्कूल समन्वय समिति के सदस्यों ने दी ईद की बधाई
गढ़वा: जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने ईद को लेकर लोगों को बधाई दी। समिति के पदाधि
गढ़वा: जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने ईद को लेकर लोगों को बधाई दी। समिति के पदाधिकारी ने लोगों से गले मिलकर लोगों को ईद की शुभकामना दी। मुख्य रूप से समिति से जुड़े पदाधिकारियों के घर जाकर ईद का आनंद उठाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि ईद भाईचारा का त्योहार है। लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते है। ईद सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल है। 30 दिन तक रोजा रखने के बाद ईद की खुशी मनाई जाती है। पूरे एक माह तक रोजा रखना कठिन कार्य है। मगर लोग खुशहाली, शांति व सौहार्द के लिए रोजा रखते हैं। ईद की बधाई देने वालों में जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, सचिव मदन प्रसाद केशरी, अशोक विश्वकर्मा, विजय ¨सह, अवधेश कुमार कुशवाहा आदि के नाम शामिल हैं।