गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद की बधाई
गढ़वा : जिले में शनिवार को ईद धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मनाई। जिला मुख्
गढ़वा : जिले में शनिवार को ईद धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मनाई। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड मुख्यालय में शांति व सौहार्द के माहौल में ईद संपन्न हो गया। शनिवार की सुबह से लोग ईद की तैयारी में जुट गए थे। सुबह नहाकर, नए कपड़े पहन कर लोग विभिन्न ईदगाह, मदरसा एवं मस्जिद में पहुंचे। जहां लोगों ने एक साथ सामूहिक ईद की नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही एक दूसरे को सेवइयां भी खिलाई। जिला मुख्यालय में निर्धारित समय के अनुसार ईदगाह में सुबह 7.45 बजे हाफिज अब्दुल समद द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई गई । जबकि ऊंचरी मस्जिद में सुबह 8 बजे मौलाना जफरूल्लाह लोगों को ईद की नमाज अदा कराए। इसी प्रकार टंडवा मस्जिद में सुबह 8 बजे मौलाना शज्जाद एवं मदरसा तबलीगुल इस्लाम के मैदान में सुबह 8.30 बजे मौलाना लियाकत हुसैन द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई गई। ईद का नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए तथा सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। - ईद की बधाई देने पहुंचे विभिन्न दलों के लोग
विभिन्न स्थानों पर पढ़ाई जा रही ईद की नमाज के बाद विभिन्न दलों के लोगों ने वहां पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। ईद की बधाई देने पहुंचने वालों में राजद के पूर्व विधायक गिरिनाथ ¨सह, पूर्व सांसद घूरन राम, झामुमो नेता मदनी खां, डा. असजद अंसारी आदि के नाम शामिल हैं। इन्होंने नमाज पढ़कर निकल रहे लोगों से गले मिलकर इन्हें ईद की बधाई दी। - बच्चों में दिखा उत्साह
ईद को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया। बच्चे ईद की खुशी मनाते देखे गए। इस अवसर पर बच्चों ने अपने लिए तरह तरह के खिलौने खरीदे तथा मिठाईयां भी खाई। ईद को लेकर खिलौने, बैलुन आदि की दुकानें सजाई गई थी। जिसमें पहुंचकर बच्चों ने अपने पसंद के खिलौने खरीदे।